खंडवा नगर: कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, वर्कशॉप चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भोपाल से चुराए वाहन का खुलासा
फरियादी राजेश पांचाल ने हरसूद रोड स्थित अपनी विश्वकर्मा वेल्डिंग वर्कशॉप से करीब 62 हजार रुपये का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान लोडिंग वाहन क्रमांक MP 04 LD 6650 की पहचान कर घेराबंदी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया