फतुहा: फतुहा में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पिता ने एक किशोर पर लगाया आरोप
Fatwah, Patna | Apr 25, 2026 फतुहा के एक मोहल्ले में 4 साल की एक बच्ची के पिता ने अपने मोहल्ले के एक 14 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जानकारी होते ही फतुहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने किशोर को भी रिटेन कर लिया है।थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि आवेदन के बाद कारवाई कि जाएगी।