हुरड़ा: गुलाबपुरा में मिर्गी शिविर में 131 मरीजों को मिला लाभ, 22 नए मरीज हुए शामिल
Hurda, Bhilwara | Apr 28, 2026 गुलाबपुरा में श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा आयोजित निशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर आज मंगलवार शाम करीब पांच 131 मरीजों को उपचार व दवाइयों का लाभ दिया गया, जिनमें 22 नए मरीज शामिल रहे। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव और योग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।