पिपरई: ईमलिया आगजनी कांड: पिपरई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
पिपरई थाना क्षेत्र के ग्राम ईमलिया में हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 23 अप्रैल की देर रात गांव के ही मांगीलाल आदिवासी ने पुरानी रंजिश के चलते चंदा बाई के टपरे में आग लगा दी। इस आगजनी में घरेलू सामान, अनाज और करीब 40 हजार रुपये जलकर खाक हो गए।