ओबरा: बभनी में ग्रामीणों ने पानी सप्लाई न होने पर बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन, हर घर नल योजना के तहत पानी नहीं मिला
Obra, Sonbhadra | May 29, 2026 बभनी क्षेत्र के बिछियारी गांव के नई बस्ती टोला में शुक्रवार की दोपहर लगभग ढाई बजे ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 'हर घर नल योजना' के तहत कनेक्शन मिलने के बावजूद उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।