बहराइच: बाबागंज चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर,हादसे में पूर्व प्रधान के भाई की हुई मौत
कोतवाली देहात के भेटिया गांव प्रशांत वर्मा (28) पुत्र जग्गू लाल के भाई पारस नाथ वर्मा पूर्व प्रधान हैं। जबकि पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। युवक चौराहे पर बाइक से सब्जी लेने आए थे। इसके बाद सब्जी लेकर वापस घर जाते समय बाबागंज चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।मौके पर ही युवक की मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुटी।