बहराइच: भगवानपुर माफी में झोलाछाप के इलाज से बालिका का हाथ हुआ खराब,गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
जिले के भगवानपुर माफी गांव निवासी एक बालिका की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों ने झोलाछाप से इलाज कराया। लेकिन गलत इलाज होने के चलते उसे एलर्जी हो गई। उसका एक हाथ खराब हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बालिका को लखनऊ रेफर कर दिया है। रामगांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर माफी की रहने वाली बालिका को परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए।