ज़मानिया: गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 10 से अधिक महिलाओं और बच्चों का सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण का दिया गया संदेश
गाजीपुर में आज मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 10 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों, बाल कल्याण समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मेधावी बच्चों को बहादुरी, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में आयोजित हुआ।