नबीनगर: पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी पर बड़ा एक्शन लिया, दास मुहल्ला से पिकअप समेत 7 गायें बरामद
नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत के दास मुहल्ला इलाके से एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन में अवैध तरीके से मवेशियों की ढुलाई की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दास मुहल्ला से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स