पंचदेवरी: तेज आंधी-पानी से पंचदेवरी प्रखंड में मौसम सुहाना, लोगों को गर्मी से राहत मिली
पंचदेवरी प्रखंड में बुधवार की शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया तथा कुछ