नवाबगंज: बाराबंकी यातायात पुलिस का विशेष अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर पर की गई सख्त कार्रवाई
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 17 मॉडिफाइड साइलेंसर, 12 अवैध हूटर और 9 प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई करते हुए दो लाख सत्ताइस हजार का चालान किया गया।