अररिया: मजगामा में साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी को एक अनियंत्रित टोटो ने मारी टक्कर, हादसे में किशोरी हुई घायल
Araria, Araria | Mar 19, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के मजगामा में साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी को एक अनियंत्रित टोटो ने टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक की देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है. वही किशोरी मजगामा कॉल टोला वार्ड संख्या 14 निवासी मंजर आलम की पुत्री निदा परवीन बताई जा रही है.