पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान हड़कंप, दो अलग-अलग मामलों में कारतूस और खोखा जब्त
पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कारतूस और खोखा बरामद किया गया। पहले मामले में, पुणे जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर संतोष तिवारी के हैंड बैग से स्कैनिंग के दौरान 7 कारतूस मिले। संतोष ने अनभिज्ञता जताई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जांच में सहयोग की शर्त पर पुणे जाने दिया।