कैसरगंज: भोली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर में गमछे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम
कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र के भोली गांव में एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के भाई अंग्रेज बहादुर ने बताया कि उनके भाई अक्षय कुमार का शव घर के अंदर कमरे में गमछे से लटकता मिला। सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। अक्षय ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका अभी तक पता नहीं