शहपुरा: लालपुर गांव में खप्पर चलाते समय युवक पर गिरा खप्पर, गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दशहरा चल समारोह के दौरान युवक खप्पर चला रहा था उसी दौरान खप्पर युवक के ऊपर गिर गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । घायल युवक के परिजनों ने मंगलवार रात 9:00 बताया कि युवक चल समारोह के दौरान खप्पर चला रहा था उसी दौरान अचानक खप्पर युवक के ऊपर गिर गया।