सांगानेर: जयपुर के जगतपुरा में JDA ने बुलडोजर एक्शन लिया, 125 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने सोमवार को जगतपुरा में नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए बुलडोजर चलाया। इस दौरान 5 धार्मिक स्थल समेत 125 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए गए। कानून-व्यवस्था के लिए संभागीय आयुक्त के आदेश पर रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12:00 बजे तक नेट बंद रहा।