खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी से सड़े हुए गेहूं के उठाव के बाद आज लहसुन का नीलामी कार्य सुचारू रूप से हुआ
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी से सड़े हुए गेहूं के उठाव के बाद आज मंगलवार को शाम 4:00 बजे सुचारू रूप से लहसुन मंडी का नीलामी कार्य हुआ स्थानीय कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं की बारिश के कारण खराब होने से फैल रही सड़ान्ध के मारे लहसुन व्यापार संघ ने अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया था। गेहूं के उठाव के बाद आज नीलामी कार्य प्रारंभ हुआ ।