बड़हिया: बड़हिया थाना के एक मामले में इश्तिहार वारंटी को पुलिस ने लखीसराय से किया गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार अपराह्न 3:58 बजे लखीसराय में महात्मा गांधी रोड से बड़हिया थाना कांड संख्या 141/92 मामले में इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मामले में पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय बाबूलाल साव का पुत्र डोमन साव को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा इश्तिहार वारंट जारी किया गया है.