सैदपुर: सैदपुर पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म और जबरन शादी करने के आरोपित को दबोचा, अपहृत किशोरी गोरखपुर से बरामद
अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के क्रम में सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी कर दुष्कर्म करने और पॉक्सो के मामले में फरार चल रहे आरोपित को न केवल गिरफ्तार कर लिया, बल्कि त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग किशोरी को भी गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया।