कोंडागांव: कोंडागांव में 'संडे ऑन साइकिल' रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विकासनगर स्टेडियम में आज रविवार सुबह 8 बजे “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रैली की शुरुआत से पहले प्रतिभागियों ने योग एवं जुम्बा सत्र में भाग लिया।