कटोरिया: सिताने मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, कटोरिया अस्पताल से दो रेफर
Katoria, Banka | May 2, 2026 सतलेटवा- सिमुलताला रोड स्थित सिताने मोड़ पर दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार तीन जख्मी हो गये। जख्मी तीनों का इलाज दोपहर करीब दो बजे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दो जख्मी की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।