महागामा: पर्याप्त वर्षा नहीं होने के बावजूद किसान पंपिंग सेट के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचा कर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं।
Mahagama, Godda | Jul 11, 2026 महागामा प्रखंड के हनवारा क्षेत्र अंतर्गत भोजूचक गांव में धान की रोपनी का कार्य शुरू हो गया है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने के बावजूद किसान पंपिंग सेट के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंच कर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं वहीं खेतों में गूंज रहे पारंपरिक रोपनी गीतों ने ग्रामीण परिवेश को लोक संस्कृति की मधुर छटा से सराबोर कर दिया है।