चंदेरी: चुरारी गांव में शराब दुकान पर हंगामा, कैमरा तोड़ा, पेटियां फेंकीं; 21 नामजद समेत 4-5 अन्य पर FIR
चंदेरी क्षेत्र के चुरारी गांव में शराब दुकान पर तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने 21 नामजद सहित 4-5 अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि लाठियों से दुकान में तोड़फोड़ कर कैमरा तोड़ा गया, शराब की पेटियां बाहर फेंकी गईं और मुनीम से गाली-गलौज की गई।