हरिद्वार: लक्सर के डेरियो गांव में पकड़ा गया गुलदार शावक लाया गया श्यामपुर स्थित वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर
बुधवार को लक्सर के डेरियो गांव में पकड़ा गया गुलदार श्यामपुर स्थित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर लाया गया। वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर लाकर गुलदार का इलाज शुरू कर दिया गया है। वन विभाग के मुताबिक उसे संक्रमण की बीमारी है, लिहाजा अन्य गुलदार के बाड़े से उसे दूर रखा गया है और डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।