जसवंतनगर: ग्राम नगला विचू में जमीन बंटवारे पर भाइयों में खूनी संघर्ष, विशम्भर सिंह गंभीर घायल, सीएचसी से पीजीआई सैफई रेफर
जसवंतनगर के ग्राम नगला विचू में 4 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक भाई ने दूसरे भाई विशम्भर सिंह पुत्र सूबेदार सिंह को पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले आए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।