मोतिहारी: जिले के विभिन्न थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया, दिए गए आवश्यक निर्देश
पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाने में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन हुआ। जिसमें थाना अध्यक्षों के द्वारा चौकीदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बेहतर ढंग से सूचना का संकलन करने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही एसपी के निर्देश को भी बताया गया।