उज्जैन शहर: उज्जैन जिला न्यायालय परिसर में स्तनपान केंद्र की शुरुआत हुई, यह स्तनपान केंद्र देश का पहला ऐसा स्तनपान केंद्र होगा
उज्जैन जिला न्यायालय परिसर में स्तनपान केंद्र की शुरुआत हुई। यह स्तनपान केंद्र देश का पहला ऐसा स्तनपान केंद्र होगा जो न्यायालय परिसर में खुला है। इससे न्यायिक कार्याे के लिए आने वाली माताओं को फायदा मिलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर में स्तनपान केंद्र का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश दीपेश तिवारी द्वारा किया गया।