बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में, श्री विजेन्द्र कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL), रजौन, जिला बांका को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
वहीं, दूसरे मामले में श्री रूपक कुमार, राजस्व कर्मचारी, बेलारिकागंज हल्का, अंचल के. नगर, जिला पूर्णिया को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।
दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
Fatehpur, Gaya | Jun 2, 2026