राजगढ़: नौरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
Rajgarh, Alwar | Apr 13, 2026 अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में महिला से कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी व चाकू से मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के हारुन खान, उनका पुत्र खालिद और साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है।