टाटगढ़: जवाजा ब्लॉक में पोषण मेले का हुआ आयोजन
Tatgarh, Ajmer | Sep 30, 2024 जवाजा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम पंचायत मुख्यालय पर 3 बजे आयोजित किया गया। दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया एवं तीन महिलाओं की गोद भराई कराई गई। गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार का सेवन, फोलिक एसिड और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व का सेवन करना, नियमित जांच और स्वास्थ्य सलाह लेना, शारीरिक गतिविधि की जानकारी दी।