आरोन: खामखेड़ा के छात्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में जिले में टॉप किया, प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पाया पांचवां स्थान
Aron, Guna | Apr 15, 2026 आरोन तहसील के खामखेड़ा गांव के रहने वाले कक्षा दसवीं के छात्र वेद रघुवंशी ने जिले का नाम रोशन किया है। एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं में 495 अंक लाकर वेद रघुवंशी ने गुना जिले में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है। वहीं प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अपनी सफलता का श्रेय वेद ने माता-पिता गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया।