जयसिंहनगर: सिचौरा में दो भाइयों के बीच सब्बल से मारपीट, डायल 112 स्टॉफ ने अस्पताल पहुंचाया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिचौरा में दो भाईयों में सब्बल से मारपीट करने का मामला शनिवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल दोनों भाईयों को सिविल अस्पताल जयसिंहनगर पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार जारी है।