बक्सर: ट्रेन में चल रही थी शराब तस्करी, बक्सर स्टेशन पर पटना की 2 महिला तस्कर गिरफ्तार; 25 हजार मुल्य शराब बरामद
Buxar, Buxar | Jun 16, 2026 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन "सतर्क" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन पर 30 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि 15 जून को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने बक्सर स्टेशन पर अभियान चलाया गया।