टूंडला: रजावली रोड स्थित पहलवान ढाबा पर छापामार कार्रवाई, एक कमरे से बरामद हुआ मिलावटी पेट्रोल और डीजल, रिपोर्ट दर्ज
थाना रजावली क्षेत्र के रजावली रोड स्थित पहलवान ढाबा पर पूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की। जहां पर एक कमरे में मिलावटी पेट्रोल और डीजल बरामद हुआ है। पूर्ति निरीक्षक ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।