कानपुर: कानपुर सदर तहसील की बिल्डिंग जर्जर घोषित, अंग्रेजों के जमाने में बनी थी बिल्डिंग
जर्जर सदर तहसील परिसर के कमरों में काम करने वाले नायब तहसीलदार,लेखपाल,कानूनगो व अन्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।अंग्रेजों के जमाने में बनी बिल्डिंग 221 वर्ष बाद तोड़कर फिर से बनाने की कवायद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुरू कर दी है।3000 वर्ग मीटर में फैली तहसील को फिर से बनाने के लिए 1.63 करोड रुपए का प्रस्ताव बनाकर राजस्व परिषद भेज दिया गया है।