कानपुर: कोतवाली पुलिस ने ₹1000 करोड़ से अधिक की जमीन पर कब्जे के मामले में आरोपियों को फरार किया घोषित, कराई मुनादी
कोतवाली पुलिस ने 1000 करोड़ से अधिक जमीन पर कब्जे के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। मामले में फरार 50-50 हजार के इनामी आरोपी जीतेश झा,अब्बास अली और हरेंद्र मसीह को फरार घोषित किया गया है।साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने से पहले मुनादी करा कर नोटिस चस्पा किया गया है।