मंझनपुर: हिनौता गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी चंद्र किशोर (45 वर्ष) पुत्र बच्ची लाल ने मानसिक तनाव के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। ये जानकारी मंगलवार को समय 12 बजे मिली है। मृतक की पत्नी सुरेखा देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति कोई काम-काज नहीं करते थे, जिस वजह से वह लंबे समय से तनाव में रहते थे।