मंझनपुर: अजुहा रसूलपुर में पत्नी और बेटी ने शराब पीने से मना किया, नाराज़ पति ने खा लिया ज़हर, इलाज के दौरान हुई मौत
कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा रसूलपुर गांव में एक दर्दनाक घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव निवासी मेवा लाल (55) पुत्र स्वर्गीय राम बालक की मौत सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। परिजनों के अनुसार, शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद मेवा लाल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई है।