मंझनपुर: जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सख्त दिखे एसपी, मंझनपुर में 30 से अधिक शिकायतों पर लिया एक्शन
आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को समय 1 बजे मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जिसमें महेवाघाट, करारी, मंझनपुर और सराय अकिल से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।