मंझनपुर: सैनी इलाके में हुए अपहरण मामले के चौथे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, एक अभी फरार, मंझनपुर में एसपी ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार दोपहर एसपी ने पत्रकारों से खुलासा करते हुए बताया कि 2 दिन पहले सैनी इलाके में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका था।चौथे अभियुक्त अरविन्द को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास से दो तमंचा और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है। अभी एक अभियुक्त फरार है जल्द गिरफ्तार होगी।