लोहरदगा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत मसमानों मोड़ के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात दोपहिया वाहन ने एक विक्षिप्त महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवक आलोक उरांव, सं