गोगामेड़ी पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान खचवाना की रोही में कार्रवाई करते हुए 47 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के नेतृत्व में अजय कुमार निवासी मुंदडिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।