CJP का अब तक सबसे बड़ा प्रदर्शन, लाठीचार्ज और भारी बवाल
नीट पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है....आज यानी 20 जुलाई 2026 से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है.... इसी के साथ CJP ने एक बड़े ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया है... इस मार्च के समर्थन में देश भर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे...सुबह 8 बजे से उनकी मार्च शुरू हो गई है...हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे हैं लेकिन उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने भी तगड़ी व्यवस्था कर रखी है...मार्च कर रहे प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज हुआ...कई लोगों के सिर फूट गए हैं...कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं...
#CGBhaskar #CJP #ParliamentProtest #NEETPaperLeak #NewDelhi