राशमि: राशमी पुलिस ने बाल वाहिनियों की चेकिंग की, सुरक्षित यातायात के लिए चालकों को दिए निर्देश
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सुरक्षित यातायात अभियान के तहत मंगलवार को राशमी पुलिस ने क्षेत्र में संचालित बाल वाहिनियों की चेकिंग की। इस दौरान चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसआई रमेश चंद्र वैष्णव, कांस्टेबल अर्जुन लाल और महिला कांस्टेबल पूजा ने बाल वाहिनियों की सघन जांच की। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के