ब्यावर: ब्यावर में अग्रसेन जयंती महोत्सव में योग से निरोग रहने का मंत्र, शिशु प्रदर्शनी में स्वास्थ्य का संदेश
Beawar, Ajmer | Oct 2, 2026 ब्यावर के फतेहपुरिया बगीची में चल रहे 12 दिवसीय 5150वें अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः योग गुरु डॉ. महेंद्र गर्ग ने योग शिविर में निरोग रहने के गुर बताए। शिशु प्रदर्शनी में डॉ. अशोक बंसल, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने शिशुओं का परीक्षण किया। 0-1 वर्ष में दैविक गर्ग व विहा गर्ग प्रथम और 1-2 वर्ष में ताश्वी गोयल प्रथम रही।