धोली मुरौल: मालपुर अग्रैल गांव में चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया, ₹45 लाख के गहने और नकद लेकर फरार
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल ओपी क्षेत्र के इटहा रसूलनगर पंचायत के मालपुर अग्रैल गांव में चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया। इस मामले को लेकर पीड़ितों ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। चोरों ने करीब 45 लाख के गहने और नकदी समेट लिए। एक रात में सात घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।