पुलिस लाइन स्थित वेलफेयर हॉल में मंगलवार को ग्रीष्मकालीन समर कैंप का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा द्वारा किया गया। समर कैंप में 110 छात्र-छात्राओं ने डांस, मेहंदी, ड्राइंग, पेंटिंग, कराटे और बैडमिंटन जैसी विभिन्न इनडोर और आउटडोर गतिविधियों में पंजीयन कराया है। बच्चों को अलग-अलग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।