रामपुर: थाना खजुरिया क्षेत्र से एंटी-रोमियो टीम ने गुम हुई दो नाबालिग बच्चियों को उनके परिजनों से मिलवाया
Rampur, Rampur | Jun 26, 2025 गुरुवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार खजुरिया थाना की महिला एंटी-रोमियो टीम ने खजुरिया खुर्द चौराहे पर घूमती मिली (उम्र 9 और 4 वर्ष) दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। टीम ने बच्चियों को चिप्स और फ्रूटी देकर उनसे जानकारी जुटाई और उनके गांव खाटा में संपर्क कर माता-पिता का पता लगाया।