थरथरी: चंडी थाने में जनता दरबार लगा, 4 मामलों का निपटारा किया गया, अंचलाधिकारी ने की अपील
चंडी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजे जमीनी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी मो0 नोमान व दरोगा खुशबू पांडे ने दरबार में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में 4 लोगों ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सभी पक्षों को सुनने के बाद चारों मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।