थरथरी: प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र में श्रमिकों का लेबर कार्ड बनाया गया
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार की ग्यारह बजे श्रमिकों का लेबर कार्ड बनाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि श्रमिको को लेबर कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि कर्मकार बोर्ड के तहत निबंधित श्रमिक को कार्ड बनने के बाद दो बच्चों की शादी के लिए 50 हजार रुपया दिया जाता है।